दोस्तपुर नगर पंचायत में 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण, भाजपा विधायक राजेश गौतम रहेंगे मौजूद

सुल्तानपुर : नगर पंचायत दोस्तपुर में नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 15 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 10:15 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन, नगर विकास अनुभाग-6, लखनऊ की अधिसूचना संख्या 913/नौ-6-04सा/2026 दिनांक 14 मार्च 2026 के तहत उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-09 (1) (घ) के अंतर्गत माननीय राज्यपाल द्वारा नगर पंचायत दोस्तपुर के लिए नामित सदस्यों का चयन किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह मा० अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में संपन्न होगा, जिसमें उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम कुमार तिवारी द्वारा सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। विशेष रूप से राजेश गौतम (विधायक, कादीपुर) कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।
इस अवसर पर नामित सभासदों की सूची इस प्रकार है—
वार्ड-1: श्री बालमुकुन्द मौर्य (मंडल महामंत्री, युवा अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल)
वार्ड-2: श्री अजय सोनी (बश्रईया पश्चिम, भाजपा नेता)
वार्ड-3: श्री रवि पाठक (बनइया पूरब)
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने समस्त मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर कवरेज करने की अपील की है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.