बधूपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
सुल्तानपुर : लंभुआ क्षेत्र के बधूपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहेब B. R. Ambedkar की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आरसी गौतम, भोले मिश्रा, रमेश सहित अन्य लोगों ने केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों के बीच छोला और शरबत वितरित किया गया। समारोह में दिलीप कुमार, अंकेश कुमार, प्रेम, शैलेश, राम तिलक, संजय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

No Previous Comments found.