सुलतानपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, पासिंग आउट की तैयारियों पर विशेष जोर

सुल्तानपुर : पुलिस लाइन सुलतानपुर में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने परेड की सलामी लेकर जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परेड ग्राउंड पर पहुंचकर जवानों की वर्दी, अनुशासन, शस्त्रों के रख-रखाव एवं समग्र प्रस्तुति का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने टोलीवार ड्रिल का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की, वहीं जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता थी, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासन ही पुलिस बल की सबसे बड़ी ताकत है।
पासिंग आउट परेड की तैयारियों को लेकर उन्होंने प्रशिक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्रूट आरक्षियों को हर गतिविधि में पूर्ण दक्ष बनाया जाए, ताकि परेड आकर्षक और प्रभावशाली हो। उन्होंने इसे पुलिस बल की पेशेवर क्षमता और अनुशासन का प्रतीक बताया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड में सलामी ग्रहण की और अर्दली रूम में अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टरों के नियमित अद्यतन और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.