दो बाईकों की टक्कर में एक की मौत एक घायल

बल्दीराय सुल्तानपुर :  थाना क्षेत्र से गुज़री शारदा सहायक नहर खंड सोलह के पूरे सबल के पुल के पास शनिवार सुबह लगभग पांच बजे दो बाइक आमने सामने टकरा गई जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग पांच बजे शारदा सहायक नहर पर पूरे सबल पुल के पास दो बाइक आमने सामने टकरा गई जिसमें बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौराबरामऊ ससुराल में शादी समारोह से बाइक संख्या UP42 AZ6507 से वापस जा रहे जनपद अयोध्या के मुरेना कुचेरा थाना इनायत नगर निवासी रामजी पुत्र गंगाराम उम्र लगभग 28 वर्ष की बाइक 
 सामने से आ रहे बाइक सवार जनपद अयोध्या के पूरे गोसाईं मजरे अंजरौली निवासी प्रेमदीप पुत्र महेश कुमार घर से महरूआ स्थित रामबाबा विद्या मंदिर जा रहे थे की बाइक से आमने सामने टकर हो गई जिसमें रामजी पुत्र गंगाराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा प्रेम दीप गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा इलाज़ हेतु सौ शैय्या पिठला कुमार गंज जनपद अयोध्या ले जाया गया जहां इलाज जारी है वहीं 
मृतक रामजी के शव को सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सूचना पर परिजनो के पहुंचने पर विधिक कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

रिपोर्टर : द्वारका 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.