एसडीएम प्रीति जैन ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण ‘फॉर्मर आईडी के अभाव में कोई किसान न लौटे’: एसडीएम का सख्त निर्देश
सुल्तानपुर : उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के लंभुआ,भदैया व मदनपुर पनियार स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि फॉर्मर आईडी के अभाव में किसी भी किसान को केंद्र से नहीं लौटाया जाए। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी किसान की फॉर्मर आईडी नहीं बनी है तो तत्काल अंश निर्धारण कर मौके पर ही आईडी बनाई जाए। उन्होंने बताया कि किसान लंभुआ नगर पंचायत में लगे कैंप और जन सुविधा केंद्र से भी फॉर्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके अलावा सभी ग्रामों में लेखपाल और पंचायत सहायक भी आईडी बना रहे हैं। फॉर्मर आईडी बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि एक भी खसरा नंबर जुड़ा है तो किसान के नाम की सभी खसरा संख्या जुड़ जाएंगी और अंश निर्धारण भी हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर बोरी की कोई कमी नहीं पाई गई। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को किसानों से विनम्र व्यवहार रखने और भुगतान समय से कराने के निर्देश भी दिए।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

No Previous Comments found.