पुलिस लाइन सुलतानपुर में ‘बड़ा खाना’ का आयोजन, रिक्रूट्स का बढ़ा मनोबल
सुल्तानपुर : पुलिस लाइन सुलतानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान में ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर एसपी चारू निगम ने रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्य पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एसपी महोदया ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया, जिससे पूरे माहौल में आत्मीयता और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
एसपी ने सभी रिक्रूट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन पुलिस विभाग में सकारात्मक कार्यसंस्कृति और पारिवारिक माहौल को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.