दोस्तपुर सीएचसी में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार
सुलतानपुर : समुदाय स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस नई मशीन के आने से मरीजों को अब बेहतर गुणवत्ता की जांच और त्वरित रिपोर्ट मिल सकेगी।इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल दोस्तपुर के अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर मशीन की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत यादव ने बताया कि यह डिजिटल एक्स-रे मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे जांच की प्रक्रिया तेज और सटीक हो गई है। पहले जहां मरीजों को एक्स-रे के लिए बाहर जाना पड़ता था, अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी और गंभीर मरीजों को जल्द इलाज मिल सकेगा
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.