नवागत डीएम इंद्रजीत सिंह से उद्योग व्यापार मंडल की शिष्टाचार भेंट,व्यापारिक समस्याओं व जनपद विकास पर व्यापक चर्चा
सुल्तानपुर : उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान व्यापारिक समस्याओं, बाजारों की व्यवस्थाओं और जनपद के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, लाइसेंस संबंधी समस्याएं, व्यापारियों के उत्पीड़न तथा बाजारों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। व्यापार मंडल ने कहा कि बाजारों के सुनियोजित विकास और व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए प्रशासन और व्यापारी समाज के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि व्यापारी हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज जनपद के विकास की मजबूत धुरी है और प्रशासन उनके सहयोग से बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी के सकारात्मक और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनपद में विकास को नई गति मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने बाजारों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनहित के मुद्दों पर प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर सुलतानपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, जिला मंत्री रामतीरथ सोनी, जिला मीडिया प्रभारी जुबैर अहमद, जिला संगठन मंत्री सर्वेश बरनवाल, जिला मंत्री वाजिद खान, बाबूगंज बाजार अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, दोस्तपुर नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, इमरान अहमद, सईद अहमद, दिनेश मिश्रा, बाल कृष्ण शर्मा, निसार अहमद युवा अध्यक्ष अजमत खान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह शिष्टाचार भेंट केवल औपचारिक मुलाकात नहीं बल्कि व्यापारिक हितों, बाजार विकास और प्रशासन-व्यापारी संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई
संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.