पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गूंजा वायुसेना का शौर्य
सुलतानपुर - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर बुधवार को भारतीय वायुसेना का सैन्य युद्धाभ्यास और भव्य एयर शो शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कूरेभार थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर आयोजित इस एयर शो में सुखोई, जैगुआर और मिराज जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। एक्सप्रेसवे पर वायुसेना के विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ ने सैन्य क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौके पर पहुंचे और एयर मार्शल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन सेना को हर परिस्थिति में अलर्ट और तैयार रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इस सैन्य अभ्यास को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, लंभुआ एसडीएम प्रीति जैन समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह सैन्य युद्धाभ्यास जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि वायुसेना, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह अभ्यास आपात परिस्थितियों में एयर स्ट्रिप की उपयोगिता, सैन्य तैयारियों और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों ने आसमान में शानदार करतब दिखाए, जिसे देखकर मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वायुसेना की यह गतिविधि न सिर्फ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन बनी, बल्कि सुलतानपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिला गई। पूरे आयोजन ने देशभक्ति और गौरव का माहौल पैदा कर
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी


No Previous Comments found.