आनापुर नारायणगंज तकिवा गांव का मामला, चांदा पुलिस जांच में जुटी
सुल्तानपुर : लंभुआ तहसील क्षेत्र के अनापुर नारायणगंज तकिवा गांव में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
पीड़ित अफसर अली पुत्र सुबराती एवं पीर अली पुत्र सुबराती के घरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरेलू सामान, अनाज, कपड़े व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। वहीं खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी भी मौके पर नहीं पहुंचा था।
सूचना पर चांदा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता एवं आवासीय मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.