डीएम की अध्यक्षता में स्टेडियम में "ओपेन जिम" के सुचारू संचालन से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के स्टेडियम में ओपन जिम के सुचारू संचालन से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिम संचालन हेतु यह निर्णय लिया गया की 01-05-2026 से जिम को प्रारम्भ किया जायेगा जिसके लिए 01 जिम प्रशिक्षक को रखा जायेगा साथ ही जिम से प्राप्त होने वाली शुल्क में से जिम का मेन्टेनेस, प्रशिक्षक की सैलरी व साफ सफाई व अन्य देख रेख का कार्य किया जायेगा। जिम प्रातः 5ः30 बजे से 9ः00 बजे तक शाम को 5ः00 बजे से 8ः00 बजे तक संचालित किए जाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। स्टेडियम में आने वाले क्रिकेट खिलाडियों के लिए भी क्रिकेट नेट प्रोत्साहन समिति द्वारा क्रय करने का निर्णय बैठक में लिया गया। बहुउद्देशीय हाल में बैडमिन्टन हाल हेतु चार बैट्ररी वाला इनवाटर लगाये जाने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया हैं।
जिलाधिकारी द्वारा स्वीमिंग पुल एवं सिन्थेटिक ट्रैक का प्रस्ताव जनपद के लिए बनवा कर शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.