पंकज गुप्ता के विवाह समारोह में उमड़े गणमान्य, कई नेता पहुंचे आशीर्वाद देने

दोस्तपुर : नगर पंचायत दोस्तपुर के ब्लॉक चौराहा स्थित मां भगवती मैरिज लॉन में आयोजित पंकज गुप्ता के विवाह समारोह में गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। समारोह में व्यापार, समाजसेवा और राजनीति से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, भाजपा नेता आशुतोष सिंह, अनिल शुक्ला मनीष अग्रहरि, दिनेश गौतम, श्यामलाल अग्रहरि, भाजपा नेता एवं सभासद अजय सोनी, सभासद बालमुकुंद मौर्य तथा आसाराम गौतम पूर्व सभासद राजेश तिवारी राजकुमार सोनकर सहित कई नेताओं ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने नवदंपति को शुभाशीष देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
विवाह समारोह में शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लगा रहा। आत्मीय माहौल, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के बीच संपन्न यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। गणमान्य लोगों की मौजूदगी से समारोह की गरिमा और बढ़ गई तथा पूरा आयोजन उत्सवमय माहौल में संपन्न हुआ

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.