केजीएमयू की टीम ने 617 घरों में जलापूर्ति की गुणवत्ता जांची

लंभुआ : जल जीवन मिशन के तहत लंभुआ तहसील क्षेत्र के तेरये में चल रही हर घर जल योजना स्वास्थ्य और सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन करने केजीएमयू लखनऊ की टीम गांव पहुंची। 

एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग डॉ. सौरभ केजीएमयू के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने तेरये, गोपालपुर पट्टी,सुल्तानपुर तेरएं आदि कई राजस्व गांवों का दौरा किया। यहां कुल 617 एफएचटीसी कनेक्शन से प्रत्येक घर में हो रही जलापूर्ति का मूल्यांकन किया।
टीम ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र तेरये का भी निरीक्षण किया। पानी की गुणवत्ता, जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता, पानी समिति की सक्रियता और पहले-आज के पानी से स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव पर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पानी मिलने से बीमारियां कम हुई हैं और वे खुश हैं।
 मौके पर अधिशासी अभियंता वकार हुसैन, जिला समन्वयक शिव मूर्ति सिंह, सीबीएंडटी एक्सपर्ट सूरज सिंह, जीआईएस एक्सपर्ट राम कृष्ण, मिलेनियम संस्था से परियोजना प्रबंधक अंकित उपाध्याय, साइड इंजीनियर सुधांशु गर्ग, इलेक्ट्रिक इंजीनियर सुरेश यादव, ग्राम प्रधान सियाराम, पंप ऑपरेटर अशोक यादव, आईएसए समन्वयक डीके त्रिपाठी और जल सखी शशि सिंह मौजूद थे।

संवाददाता : वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.