100% रिजल्ट से हाजी सुलेमान मेमोरियल इंटर कॉलेज ने रचा इतिहास
दोस्तपुर - क्षेत्र का हाजी सुलेमान मेमोरियल इंटर कॉलेज, रसूलपुर दियरा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम देकर विद्यालय ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को फिर साबित किया है। हाईस्कूल में आफिया जावेद ने 91 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप तथा आर्या यादव ने 89 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
यह सफलता बताती है कि हाजी सुलेमान मेमोरियल इंटर कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को तराशने वाली मजबूत पाठशाला है। यहां अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी अध्यापकों का मार्गदर्शन और प्रबंधन की दूरदर्शिता विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने का काम करती है। सुलतानपुर व अंबेडकरनगर के अनेक विद्यालयों के बीच इस कॉलेज ने अपनी अलग पहचान बनाई है और क्षेत्र में शिक्षा का मान बढ़ाया है।
विद्यालय प्रबंधक जनाब हाजी मोहम्मद मसरूफ़ सिद्दीकी के नेतृत्व, प्रधानाचार्य की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण ने इस संस्थान को शिक्षा का केंद्र बना दिया है। मेधावी छात्राओं के सम्मान में फीस माफी की घोषणा विद्यालय की छात्रहितैषी सोच को भी दर्शाती है। सच कहा जाए तो हाजी सुलेमान मेमोरियल इंटर कॉलेज आज क्षेत्र में गुणवत्ता, संस्कार और सफलता का पर्याय बन चुका है।
संवाददाता दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.