नगर पंचायत दोस्तपुर अध्यक्ष शकुंतला देवी और बेटे की सक्रियता से बदले राजनीतिक समीकरण
कादीपुर : में रमेश सोनकर, नगर पंचायत दोस्तपुर अध्यक्ष शकुंतला देवी और बेटे की सक्रियता से बदले राजनीतिक समीकरण कादीपुर/सुल्तानपुर। कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में रमेश सोनकर, नगर पंचायत दोस्तपुर अध्यक्ष शकुंतला देवी सोनकर और बेटे की जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। पति-पत्नी और बेटे की तिहरी राजनीतिक मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं, जिससे विधानसभा से लेकर जिला पंचायत तक नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी से संभावित विधानसभा प्रत्याशी के रूप में रमेश सोनकर का नाम लगातार चर्चा में है। समर्थकों के बीच टिकट को लेकर उत्साह है और माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता ने सपा के भीतर नई हलचल पैदा कर दी है। लगातार जनसंपर्क और क्षेत्रीय सक्रियता के चलते उन्हें मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं नगर पंचायत दोस्तपुर अध्यक्ष शकुंतला देवी सोनकर की सक्रिय राजनीतिक भूमिका और जनता के बीच मजबूत पकड़ इस पूरे समीकरण को और प्रभावशाली बना रही है। स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और जनसरोकारों में उनकी सक्रियता ने परिवार की राजनीतिक ताकत को और मजबूती दी है।
इधर बेटे की जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर दावेदारी की चर्चाओं ने इस पूरे समीकरण को और रोचक बना दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पति-पत्नी और बेटे की यह तिहरी सक्रियता आने वाले चुनावी समीकरणों में बड़ा असर डाल सकती है।
सोनकर की इस बढ़ती सक्रियता ने अन्य दलों में भी हलचल बढ़ा दी है। पुराने राजनीतिक समीकरणों पर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है और हर दल इस बदलते माहौल पर नजर बनाए हुए है। समर्थकों का दावा है कि परिवार की बढ़ती स्वीकार्यता चुनावी तस्वीर बदल सकती है।
फिलहाल टिकट और दावेदारी को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि रमेश सोनकर, नगर पंचायत दोस्तपुर अध्यक्ष शकुंतला देवी सोनकर और बेटे की सक्रियता ने कादीपुर की राजनीति में नई चर्चा और हलचल जरूर पैदा कर दी है
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.