उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह
सुल्तानपुर : लम्भुआ डॉ. परमहंस सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज शिवगढ़ में हाई स्कूल व इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह l स्कूल का हाई स्कूल में 85% व इंटर का 80% रिजल्ट आया हैl हाई स्कूल में फिजा बानो 84.83%,आयुष वर्मा 83.31%व ईद उल निशा 81.15% वही इंटर में हमीदुल निशा 80.6% साक्षी तिवारी 79.6% व शहंशाह आलम ने 70.2% प्राप्त कियाl स्कूल प्रबंधक डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत और लगन से बेहतर रिजल्ट आया है। उन्होंने सभी छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.