घरवासपुर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा, 3 घायल
एंबुलेंस से सीएचसी लम्भुआ पहुंचाए गए, एक महिला की हालत गंभीर
सुल्तानपुर लम्भुआ-चांदा मार्ग पर घरवासपुर फ्लाईओवर के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
संवाददाता वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.