तेज आंधी तुफान नें फिर ली एक जान,उखड़े पेड़ उजड़े आशियानें

बल्दीराय सुलतानपुर - थाना क्षेत्र धनपतगंज के रामनगर गांव में रविवार सुबह तेज आंधी-तूफान से पेड़ की डाल गिरने पर एक किसान की मृत्यु हो गई एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
घटना क्रम के मुताबिक़ किसान अजीत सिंह पुत्र शिव सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी राम नगर रविवार सुबह करीब 7 बजे अपनी चक्की के पास स्थित ट्यूबवेल की छप्पर में  बैठे थे। इसी दौरान तेज आंधी से महुआ के पेड़ की डाल सीधे ट्यूबवेल पर आ गिरी। जहां पर बैठे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के समय गांव के ही  नरेंद्र सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह उम्र 62 वर्ष भी पास में बैठे थे जिससे वे भी इस घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आंधी की गति तेज इतनी रही कि सड़कों पर पेड़ गिरनें से लेकर गांव के गरीबों के आशियाने भी उजड़ गए । देहली बाजार स्थित नन्द आयल मिल पर लगे सोलर पैनल भी उड़ गये मिल मालिक नन्द किशोर नें बताया कि सात पैनल उड़ने से लगभग दो लाख रुपए की क्षति हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी से गांव में लगे टीन सेड और छप्पर हवा के झोंके से उड़ गए जिससे कुछ गृहस्थियों को क्षति पहुंची है। राम नगर गांव में मौत की सूचना मिलने पर धनपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है मृतक अजीत सिंह एक किसान थे और खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे वह अपने पीछे अपनी पत्नी पुष्पा बेटे सूरज 28 वर्ष और दो बिबाहित बेटी तो को छोड़ गये।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.