रिश्तों में लौटी मिठास: लम्भुआ पुलिस की पहल से फिर एक हुआ बिछड़ा परिवार

सुल्तानपुर : ​जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ स्थित महिला रिपोर्टिंग चौकी पर एक सराहनीय कार्य सामने आया है, जहां पुलिस की सक्रिय पहल से एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रेखा देवी, उपनिरीक्षक शिवानंद राय तथा कांस्टेबल अक्षय कुमार के संयुक्त प्रयास से यह सराहनीय कार्य संभव हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ मठिया निवासी राजेश यादव और उनकी पत्नी पूनम यादव के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसका मामला महिला रिपोर्टिंग चौकी लम्भुआ पहुंचा। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को बुलाया।
पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर कराने का प्रयास किया। पुलिस की संवेदनशीलता और सटीक काउंसलिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब पति-पत्नी अपने सभी पुराने मतभेद भुलाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
सहमति बनने के बाद चौकी स्तर से दोनों की विधिवत विदाई कराई गई। इस पहल से न केवल एक परिवार टूटने से बचा, बल्कि समाज में पुलिस की एक संवेदनशील और मददगार छवि भी मजबूत हुई है। दोनों परिवारों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

संवाददाता : वाजिद हुसैन

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.