संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर जोर दें पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: जिला महासचिव
सुल्तानपुर : सुल्तानपुर लंभुआ विधानसभा में संगठन के विस्तार एवं उसकी मजबूती को लेकर एआईएमआईएम के विधानसभा अध्यक्ष मुमताज अहमद एवं विधानसभा महासचिव जमील अंसारी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई और संगठन का विस्तार करते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया और पदाधिकारियों का गठन भी किया गया। वही बिलाल फारूकी को नगर पंचायत लंभुआ का नगर सचिव तथा गुलाम गौस को संगठन सचिव, सादिक सिद्दीकी को नगर उपाध्यक्ष व सलमान जावेद राईन को नगर ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। सुहैल सिद्दीकी को विधानसभा सचिव तथा मोहम्मद इरफान फारूकी को विधानसभा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। जिला सचिव सरताज अहमद फारुकी ने सभी नए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाना है और यह तभी हो सकता है जब सदस्यता अभियान में हम तेजी लाएंगे और पार्टी के विचारों को उनके समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हम लोग मजबूती से भागीदारी निभाएंगे।
संवाददाता : वाजिद हुसैन

No Previous Comments found.