सुलतानपुर पुलिस लाइन में भर्ती मेडिकल प्रक्रिया सम्पन्न
सुलतानपुर - प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद सुलतानपुर के पुलिस लाइन स्थित पुलिस चिकित्सालय में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सहायक लिपिक/लेखा एवं उपनिरीक्षक गोपनीय पदों के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण सम्पन्न कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह द्वारा की गई, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। मेडिकल परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अभ्यर्थियों की गहन स्वास्थ्य जांच की और निर्धारित मानकों के अनुसार उनकी शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन किया। इस प्रक्रिया में कुल 10 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 9 अभ्यर्थी उपस्थित होकर परीक्षण में सम्मिलित हुए,जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। जांच के उपरांत मोहम्मद वारिस,शिवम सिंह,सरोज बिंद,अंशिका सिंह,यश कौशल,शिवम, वैभव जायसवाल,दीक्षा तिवारी एवं संजय कुमार सिंह को “उपयुक्त” घोषित किया गया। सभी सफल अभ्यर्थियों ने निर्धारित मानकों को पूरा किया, जिससे उनके चयन की अगली प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। वहीं,अभ्यर्थी राम शंकर गुप्ता मेडिकल परीक्षण में अनुपस्थित रहे, जिसके कारण उनकी जांच नहीं हो सकी और उनकी स्थिति “अनुपस्थित” दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सफल अभ्यर्थियों में संजय कुमार सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी के छोटे भाई हैं। उनके सफल होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और समर्थकों द्वारा बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जा रहा है, ताकि योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.