इसौली बीट में वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त

सुल्तानपुर : ब्लॉक बल्दीराय अंतर्गत इसौली बीट के अरवल गांव में लंबे समय से खुलेआम संचालित हो रही अवैध आरा मशीन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करा दिया। उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद वन दरोगा राकेश पांडे और जय श्याम माली टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सद्दाम द्वारा संचालित अवैध आरा मशीन को मौके पर ही तहस-नहस करा दिया।
बताया जा रहा है कि यह अवैध आरा मशीन लंबे समय से नियम-कानून को धता बताकर चलाई जा रही थी और क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान को बढ़ावा दे रही थी। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की इस कार्रवाई को वन माफियाओं और अवैध लकड़ी कारोबारियों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसौली बीट में अवैध लकड़ी कारोबार लगातार पैर पसार रहा था, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा था। हालांकि अब विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है। विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि जंगल और हरियाली पर डाका डालने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.