पुलिस महिला चौकी परामर्श केंद्र की पहल लाई रंग,दो बिखरते परिवार फिर जुड़े

सुल्तानपुर - पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में महिला पुलिस चौकी लंभुआ के परामर्श से दो परिवारों को टूटने से बचाकर सराहनीय कार्य किया है। अलग-अलग मामलों में काउंसलिंग के बाद दोनों जोड़ों ने सारे मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति दी।

पहले मामले में चौकियां,थाना लंभुआ निवासी नीतू पत्नी शिवाकांत और उनके पति शिवाकांत पुत्र रमाशंकर,निवासी आहोपुर थाना आसपुर देवसरा,प्रतापगढ़ के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रेखा देवी,उप निरीक्षक शिवानंद राय व कांस्टेबल अक्षय कुमार ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चौकी से ससम्मान विदाई कराई।

दूसरे मामले में 2 मई 2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर रामगढ़ मठिया, थाना लंभुआ निवासी राजेश यादव पुत्र स्व0 राम भारत यादव और उनकी पत्नी पूनम यादव के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम की पहल पर दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। काउंसलिंग के बाद दोनों परिवारों ने पुलिस टीम का आभार जताया। महिला परामर्श केंद्र की इस पहल से दो घर उजड़ने से बच गए। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.