हलियापुर पुलिस ने मारपीट मामले में मृत विजय केस के 2आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुलतानपुर : पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय महोदय के निर्देशन मे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गिरफ्तारी के परिपेक्ष में थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2026 धारा 115(2)/118(1)/103(1) भा0न्या0सं0 थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित फरार/वाछित अभियुक्तगण शिवकुमार तिवारी पुत्र स्व0 रामचरित्र तिवारी उम्र करीब 70 वर्ष,पुत्तन उर्फ उमाकांत तिवारी पुत्र बबलू तिवारी उर्फ सूर्यभान तिवारी उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम उमरा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर को मय आलाकत्ल एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि थाना हलियापुर,
हे0का0 बृजेन्द्र पाल सिंह थाना हलियापुर,
कां0 संदीप कुमार पाण्डेय,थाना हलियापुर,
का0 मनीष सौरभ थाना हलियापुर
म0का0 आरती वर्मा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर की अहम भूमिका रही।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.