साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक हुईं बालिकाएं, कोतवाली नगर पुलिस ने चलाया अभियान

सुल्तानपुर : पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उप निरीक्षक अरविंद कुमार, महिला उप निरीक्षक श्रीमती गीता सिंह, महिला हेड कांस्टेबल स्मिता सिंह, महिला कांस्टेबल रीमा यादव, अर्चना रावत तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल शिवांगी मौजूद रहीं।
पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। साथ ही 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा महिला हेल्पडेस्क के संबंध में भी जागरूक किया गया

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.