पापर स्थित मरी माई धाम में बड़े मंगलवार पर हुआ शर्बत वितरण
सुल्तानपुर - लंभुआ ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद सुल्तानपुर द्वारा मरी माई धाम, पापर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और दिनभर लोगों को शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है और सेवा कार्य भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। परिषद द्वारा हर वर्ष इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने मरी माई धाम में दर्शन-पूजन भी किया। शर्बत वितरण कार्यक्रम में परिषद के जिलाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय, संगठन मंत्री सुरेन्द्र तिवारी,विवेकानंद पाण्डेय,प्रदीप मिश्रा सरकार,गौरव त्रिपाठी,अनिल मिश्रा, संपूर्णानंद,जय प्रकाश तिवारी,समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता - वाजिद हुसैन

No Previous Comments found.