एसपी ने हनुमान मंदिर में मत्था टेककर भक्तों को किया प्रसाद वितरित

सुल्तानपुर - ज्येष्ठ माह के बडे़ मंगलवार को लंभुआ कोतवाली के बगल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जनपद की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पहुंचकर सबसे पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की, इसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आमजन से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए तत्पर है, कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों का सहयोग जरूरी है। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, राजेश सिंह, शिवानंद राय, हीरालाल यादव, दिनेश सिंह, शेर बहादुर सिंह, अभिषेक मिश्रा, शुष्पेंद्र, सहमुद्दीन,  आदि मौजूद थे।

संवाददाता वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.