सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सुल्तानपुर - कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पलहीपुर ग्राम सभा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हिस्ट्रीशीटर युवक ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान देवी प्रसाद यादव उर्फ राणा (26) पुत्र राम अवतार निवासी पलहीपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एक बाग में पहुंचकर इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जहां युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और गांव में शोक व दहशत का माहौल बना हुआ है

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.