लंभुआ में आज पधारेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी

सुल्तानपुर :  परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का आज 20 मई को लंभुआ आगमन हो रहा है। सायं 6 बजे दियरा रोड स्थित गजानन मैरिज लॉन में पूज्य गुरुदेव का दिव्य दर्शन एवं अमृतमय आशीर्वचन का कार्यक्रम आयोजित है। वहीं पूज्य शंकराचार्य का रात्रि विश्राम भी गजानन मैरिज लॉन में ही होगा।

आयोजक शिवम् त्रिपाठी व राकेश तिवारी ने बताया कि सभी श्रद्धालु भक्तगण सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। पूज्य गुरुदेव के दर्शन व प्रवचन का पुण्य लाभ लेने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.