उपभोक्ताओ ने कमला गैस एजेंसी पर किया धरना व हंगामा
सुल्तानपुर - कुड़वार स्थित कमला इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण में अनियमितता की जा रही है तथा समय से सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही कुड़वार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस एवं संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.