कुड़वार थाना में महीने के चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन

सुल्तानपुर - कुड़वार थाना में महीने के चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर उत्तम तिवारी,सीओ सिटी सौरभ सामंत,राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद,थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार,एसआई दिनेश यादव तथा अम्बरीष पाठक मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आने वाले त्योहारों को लेकर क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस एवं प्रशासन ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोटर - जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.