दिवानी मुकदमे के बीच रास्ता बंद कर कब्जे की कोशिश, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से मांगी न्याय की गुहार
बल्दीराय सुल्तानपुर : थाना बल्दीराय क्षेत्र के पुलिस चौकी पराबाजार अंतर्गत पूरे किशुनदत्त (अलियाबाद) गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने आने-जाने के रास्ते और पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है।
प्रेमपति पत्नी स्वर्गीय राम मिलन द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही राम ललन यादव पुत्र राम नेवाज ने 5 मई 2026 की सुबह उनकी पैतृक सहन की जमीन पर जबरन कब्जा कर रास्ता बंद करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उक्त रास्ते और जमीन का उपयोग उनका परिवार वर्षों से करता चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी जबरन रास्ता बंद कर निर्माण कराने की बात कह रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी द्वारा लगातार आयलानिया धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार भय के साये में जी रहा है।
महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी और थाने पर सूचना देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि समय रहते उचित कदम न उठाए जाने से विवाद बढ़ सकता है।पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रास्ते और जमीन पर अवैध कब्जा रोकने, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ

No Previous Comments found.