करौंदिया पुलिस लाइन उपकेंद्र का उद्घाटन, अब पुलिस लाइन समेत आसपास के मोहल्लों को मिलेगी निर्बाध बिजली

सुल्तानपुर : विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। वर्षों ने बिजली को लेकर उपेक्षित चल रहे करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास के  मोहल्लों के लिए विद्युत उपकेंद्र बन कर तैयार हो गया है और आज विनोद सिंह ने इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है।  

दरअसल करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास के करीब आधा दर्जन मोहल्ले लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान थे। इन क्षेत्रों की आबादी बढ़ने के बाद यहां कभी लो बोल्टेज तो कभी ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जाना आम बात हो गई थी। कभी केबिल जलना तो कभी तार टूट कर गिर जाते थे। इसी को लेकर इन तमाम मोहल्ले वासियों ने सुल्तानपुर विधानसभा से विधायक चुने गए विनोद सिंह से गुहार लगाई थी। विनोद सिंह इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। बिजली विभाग से उन्होंने प्रपोजल बनवा का शासन को भिजवाया और लगातार उसके लिए शासन से पैरवी करते रहे। ऊर्जा मंत्री के साथ साथ मुख्यमंत्री से मिलते रहे। जिसका परिणाम रहा कि करौंदिया  पुलिस लाइन विद्युत उपकेंद्र  को स्वीकृति मिली और निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। अभी कुछ दिनों पहले ही फीडर बनकर तैयार हुआ। जिसके बाद आज एक कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह करौंदिया पुलिस विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान सभासद संजय कप्तान,रमेश सिंह टिन्नू, सुधीर तिवारी,अफ़ज़ल अंसारी, संदीप गुप्ता,मनीष जायसवाल ,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता के साथ आमजन मौजूद रहे और उन्होंने विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विपुल जैन,अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा,उपखंड अधिकारी,अवर अभियंता कृष्ण चंद्र कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विनोद सिंह ने लगातार हो रही बिजली कटौती पर  कहा कि बिजली आज पूरे देश की बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। आज उन्होंने बिजली विभाग के आलाधिकारियों को तलब किया है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। 

संवाददाता : वाजिद हुसैन

 


इसके पहले विधायक विनोद सिंह आवास पर जनता जनार्दन से रूबरू हुए और दूर दराज से आए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण किया। तमाम शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और तत्काल निस्तारण का निर्देश भी दिया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.