मुख्य राजस्व अधिकारी बनी सुश्री सुरभि धवन
सुल्तानपुर - उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुल्तानपुर जनपद में नई तैनाती की है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार भारतेंदु संस्कृति विश्वविद्यालय एवं संस्कृति निदेशालय लखनऊ में कुलसचिव व अपर निदेशक पद पर तैनात सुश्री सुरभि धवन को सुल्तानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) बनाया गया है। वहीं वर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी श्री आलोक कुमार वर्मा का तबादला अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, वाराणसी के पद पर किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद जनपद में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र


No Previous Comments found.