कूरेभार थाने में बड़ा फेरबदल, संदीप त्रिपाठी लाइन हाजिर
सुलतानपुर : सुलतानपुर में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कूरेभार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह पूर्व एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह को कूरेभार थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लगातार हो रहे पुलिस विभाग के तबादलों से महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों और थाना प्रभारियों में कार्रवाई को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि एसपी का यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाया गया है।
तेजतर्रार छवि वाले उपेंद्र सिंह को कूरेभार थाने की कमान मिलने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर नई रणनीति पर काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं संदीप त्रिपाठी को लाइन हाजिर किए जाने को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही और ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.