तपस्या, संगठन और जनसेवा के दम पर इसौली में भाजपा का परचम लहराने को तैयार बबिता तिवारी

सुल्तानपुर : जिले की इसौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों भाजपा नेत्री  का नाम तेजी से चर्चा में है। कुड़वार बाजार के सोहगौली गांव की बहू के रूप में पहचान रखने वाली बबीता तिवारी ने संगठन, समाजसेवा और जनसंपर्क के दम पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।ब्राह्मण परिवार की बहू होने के नाते उन्होंने परिवार की परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके पति शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं जबकि परिवार व्यवसायिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। पारंपरिक भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों में आस्था रखने वाली  ने समाज के गरीब, असहाय और महिलाओं की मदद को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।कानून की जानकारी रखने वाली  ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ जरूरतमंदों की हर संभव मदद की। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी छवि एक सक्रिय और जमीनी महिला नेता के रूप में उभरकर सामने आई है।भाजपा संगठन में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती गई। वर्ष 2016 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा कुड़वार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2017 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी कार्यक्रम की जिला संयोजक बनाई गईं। वर्ष 2018 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और 2019 में मिशन शक्ति सुल्तानपुर की जिला संयोजक के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

पार्टी नेतृत्व ने उनकी मेहनत और संगठन क्षमता को देखते हुए वर्ष 2020 और 2021 में भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाया। वर्ष 2022 में गुजरात के बापूनगर विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाकर भेजा गया, जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।लोकसभा चुनाव 2024 में  की अमेठी सीट पर महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 2025 में पार्टी ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में मोतिहारी व मधुबनी जिले की जिम्मेदारी सौंपी।वर्ष 2026 में भाजपा ने  को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी विभाग में प्रवास प्रभारी बनाकर अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी क्षेत्रों में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी। वहां भी उन्होंने पार्टी के पक्ष में सक्रिय प्रचार अभियान चलाकर अपनी संगठन क्षमता का परिचय दिया।क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए अब इसौली विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यह चर्चा तेज है 

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.