जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्रशासनिक सिस्टम को झकझोरा
सुल्तानपुर : जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिले के पूरे प्रशासनिक सिस्टम को झकझोर दिया है। जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह सुल्तानपुर जिले में नौकरशाही को सक्रिय बनाते हुए उनके आलसी कार्यशैली को समाप्त कर दिया है। उनका मानना साफ मानना है कि वह कार्य के प्रति एकदम संवेदनशील और सक्रिय हैं।वह शासन के हिसाब से सिस्टम को चलाने की मुहिम छेड़े हुए हैं । उनके जिले में आने के पहले प्रशासनिक सिस्टम चिर निद्रा में था।उस समय सब कोई अपने हिसाब से विभागीय मैनेजमेंट में लगे थे ।कोई ठेकेदारी करवा रहा था, कोई ठेकेदारों से पैसा वसूल रहा था, कोई अफसरों पर दबाव बना करके लाखों लाख रुपए का भुगतान करवा रहा था। इस सिस्टम पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने ब्रेक लगाया है और साफ मैसेज दिया है कि वह सुबह से लेकर रात तक जनता के हितों के लिए चलाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए काम करेंगे। उनके इस फरमान से अगर कोई विभागीय अधिकारी दूरी बनाते हैं तो समझ लीजिए कि उसे जिले में नहीं रहना है। अगर इस तरह का अधिकारी जिले में रह भी गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है।करीब महीने के कार्यकाल में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासनिक सिस्टम को कैसे चलाया जाता है। और कैसे सक्रिय बनाया जाता है ।तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अफसर पर कैसे नकल लगाई जाती है। आज आए दिन बाजारों, कस्बों, चौराहा पर जिलाधिकारी की कार्यशैली की चर्चाएं होती है। लोग जिला अधिकारी के कार्यशैली की खुल लकर तारीफ करते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वह जन समस्याओं को निपटने के लिए खुले दिल से कार्य करते हैं। अब उन्हें देखना है कि विकास भवन से लेकर के माध्यमिक शिक्षा विभाग में मची लूट व भ्रष्टाचार को कैसे समाप्त किया जाए सकता है। हां तहसील में भी चल रहे भ्रष्टाचार को भी नए नजरिए से देखना होगा।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.