घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गांव में मचा हड़कंप

सुल्तानपुर : थाना धम्मौर क्षेत्र के राजापुर मानियारपुर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी कुसमा पत्नी स्वर्गीय राम मिलन अपने घर के अंदर मृत अवस्था में पाई गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना धम्मौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।
घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी पप्पू कोरी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
घटना के दौरान पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, राकेश, राम बदन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है

संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.