बकरीद पर हाई अलर्ट मोड में दिखी सुलतानपुर पुलिस,ड्रोन कैमरों से रखी गई
सुल्तानपुर : बकरीद पर हाई अलर्ट मोड में दिखी सुलतानपुर पुलिस,ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर।एसपी चारु निगम के निर्देशन में मस्जिदों-ईदगाहों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। एसपी चारु निगम के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों,मस्जिदों और ईदगाहों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया।क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी लगातार अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस प्रशासन ने धर्मगुरुओं,संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जबकि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी रही। सुलतानपुर पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.