पैगापुर में 'नामी' दुकान की खुली पोल,"फूड विभाग साहब नींद से जागो!"
सुल्तानपुर : मिल्कमैन नाम दाम भी तगड़े लेकिन समोसे के साथ 'फ्री' में कीड़ा पैगापुर की सबसे चर्चित मिठाई दुकान में स्वाद के साथ 'एक्स्ट्रा प्रोटीन' परोसे जाने का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
एक ग्राहक ने गर्मागर्म समोसे में दांत गड़ाया ही था कि अंदर से काले कीड़े महाराज ने दर्शन दे दिए। बस फिर क्या था, मोबाइल निकला, फोटो-वीडियो क्लिक हुई और सीधा सोशल मीडिया पर धमाका।
दुकान पर पहुंचे लोग बोले,भैया, इतने महंगे समोसे में कीड़ा फ्री? ये ऑफर कब से चालू है?"
वायरल वीडियो में एक शख्स खाद्य विभाग को ललकारते हुए कह रहा है,फूड विभाग के अधिकारी साहब, AC में सो रहे हो क्या? मिल्कमैन में कीड़े वाले समोसे बिक रहे हैं और आपको खबर ही नहीं? नामी दुकान का ये हाल है तो गली-नुक्कड़ की दुकानों का क्या हाल होगा?"
पैगापुर स्थित मिल्कमैन नाम की दुकान में समोसे में निकला कीड़ा, खाद्य विभाग पर उठे सवाल: "अधिकारी कहां सो रहे हैं?"
समोसे में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सुलतानपुर पैगापुर स्थित नामी मिठाई की दुकान 'मिल्कमैन' में समोसे में कीड़ा मिलने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक ग्राहक को मिल्कमैन से खरीदे समोसे में काले रंग का कीड़ा दिखा। वीडियो सामने आने के बाद दुकान पर हंगामा हुआ।
घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्थानीय व्यक्ति खाद्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहा है।खाद्य विभाग की लापरवाही सामने आई। दुकान पर समोसे में कीड़ा मिल रहा है। फूड इंस्पेक्टर कहां सो रहे हैं? आखिर क्यों नहीं चेक किया जा रहा है दुकानों को?"
ग्राहकों का कहना है कि नामी दुकानों में भी साफ-सफाई नहीं है तो आम दुकानों का क्या हाल होगा।
मामले पर मिल्कमैन प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र


No Previous Comments found.