सपा नेता जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर वर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन
सुल्तानपुर लम्भुआ : उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याण विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी आज लंभुआ में धरना प्रदर्शन । इसकी जानकारी लंभुआ विधानसभा में सक्रिय वरिष्ठ सपा नेता जितेन्द्र वर्मा "बाजीगर" ने दी।
पार्टी के कार्यकर्ता लंभुआ मेला वाली बाग से तहसील तक जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन । प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकार से जनसमस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
नेता ने बताया कि पेपर लीक, लगातार बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त बिजली व्यवस्था सहित विभिन्न जन कल्याणकारी मुद्दों को लेकर यह धरना आयोजित किया गया है। धरने में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।
सपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। धरने के जरिए सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।
संवाददाता : वाजिद हुसैन


No Previous Comments found.