दोस्तपुर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह (बंटी) से की शिष्टाचार भेंट
सुल्तानपुर : दोस्तपुर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह (बंटी) के सुल्तानपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्मृति चिन्ह भेंट कर ब्लॉक प्रमुख को सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं, जनसुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने स्थानीय व्यापारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख प्रातेश सिंह (बंटी) ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यापारियों एवं आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी ने ब्लॉक प्रमुख की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सरल, मिलनसार एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है।
अंत में दोनों पक्षों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.