नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव की दबिश से थर्राया खनन माफिया, JCB सीज कर चौकी में खड़ी कराई

सुल्तानपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में छापेमारी कर खनन में प्रयुक्त एक JCB मशीन को सीज कर दिया। 

नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव की टीम के मौके पर पहुंचते ही अवैध खनन कर रहे माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य वाहन चालक अपने वाहन लेकर फरार हो गए। धर्मेंद्र यादव ने तत्परता दिखाते हुए JCB को कब्जे में लिया और सीज कर द्वारिकागंज चौकी परिसर में खड़ा कराया।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव के तेवर देखकर अब अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं। ग्रामीणों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे तेज तर्रार अधिकारी ही जिले से अवैध कारोबार खत्म कर सकते हैं।

नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने बताया कि DM साहब के निर्देश पर शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जिले में कहीं भी अवजैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.