शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध कटान पर राजस्व विभाग का शिकंजा
सुल्तानपुर : तहसील बल्दीराय के अंतर्गत ग्राम इसौली में चकमार्ग गाटा संख्या 1290 पर खड़े शीशम के पेड़ की कटान की शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग सक्रिय हो गया। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो रामसमुझ एवं हल्का लेखपाल अमित यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और कटी हुई लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि चकमार्ग की भूमि पर स्थित शीशम के पेड़ को काटे जाने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने बिना किसी देरी के मौके का निरीक्षण किया। उनकी तत्परता और निष्पक्ष कार्यशैली से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी भूमि अथवा सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा और कटान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने कानूनगो रामसमुझ और लेखपाल अमित यादव की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेकर राजस्व विभाग की जवाबदेही और सजगता का परिचय दिया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र
No Previous Comments found.