भारतीय सुहेलदेव पार्टी ने मनोज कुमार शर्मा को सौंपी इसौली विधानसभा की जिम्मेदारी
सुलतानपुर - भारतीय सुहेलदेव पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ संगठन मंत्री मनोज कुमार शर्मा को इसौली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि मनोज कुमार शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ करेंगे तथा इसौली विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से इसौली विधानसभा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
संवाददाता - वाजिद हुसैन
No Previous Comments found.