भारतीय समाज पार्टी ने 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शिव कुमार सिंह को सौपि

सुलतानपुर - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी शिव कुमार सिंह को सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा के बाद वलीपुर बाजार में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।नई जिम्मेदारी मिलने पर शिव कुमार सिंह का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और पार्टी समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।स्वागत कार्यक्रम में विजेंद्र तिवारी, करिया मिस्त्री, मोनू तिवारी, वेदप्रकाश अग्रहरि, बबलू सिंह सैनी, सुनील सिंह, गया प्रसाद जायसवाल, बद्री गुप्ता, अमरनाथ वर्मा, गुरदयाल, दयाशंकर यादव, रामलाल मिस्त्री, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, दीपचंद जायसवाल और राजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संवाददाता - वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.