ज्येष्ठ मास के छठें मंगलवार के अवसर पर ग्रामवासियों एवं प्रधान प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन
सुलतानपुर : तहसील क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम सभा दौनव स्थित देव स्थान पर ज्येष्ठ मास के छठें मंगलवार के अवसर पर ग्रामवासियों एवं प्रधान प्रतिनिधि सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया तथा सुंदरकांड श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, आस्था एवं सामाजिक समरसता से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता कृपाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रमाशंकर मिश्रा, वशिष्ठ नारायण तिवारी, विनय कुमार तिवारी, राधेश्याम उपाध्याय, राजीव तिवारी, माता प्रसाद मिश्रा, सरवन प्रसाद पांडेय, बृज बिहारी मिश्रा, अनुपम मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : द्वारिका
No Previous Comments found.