ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार पर वलीपुर चौकी में सुंदरकांड पाठ

बल्दीराय : ज्येष्ठ माह के पावन पांचवें मंगलवार पर वलीपुर पुलिस चौकी परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। क्षेत्र की रामायणी मंडली ने साज-बाज और मधुर स्वर लहरियों के साथ सुंदरकांड का सस्वर पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान चौकी प्रभारी ज्ञानेश दुबे  दिवान अभिषेक पारसनाथ मिश्र सिपाही लक्ष्मण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सुंदरकांड पाठ का आनंद लेते नजर आए। रामभक्ति की गूंज से पूरा क्षेत्र श्रद्धा और आस्था के रंग में रंगा दिखाई दिया। "हनुमत भक्ति और राम नाम के संकीर्तन से वलीपुर चौकी परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।" 

रिपोर्टर : जगन्नाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.