विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

सुल्तानपुर - कुड़वार ब्लॉक परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू, खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार, एडीओ पंचायत संतोष पाल तथा एडीओ आईएसबी सुभाष सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि मातृ सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष बल दिया गया।‌

संवाददाता -  जगन्नाथ मिश्र
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.