बनवारी लाल कंछल के स्वागत में उमड़े व्यापारी, ब्लॉक व तहसील स्तर से पहुंचेंगे पदाधिकारी
सुलतानपुर - उ० प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के जनपद आगमन को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज दोपहर 2:20 बजे सीताकुंड गोलाघाट पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों, तहसीलों और नगर इकाइयों से बड़ी संख्या में अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल होंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों के मुद्दों को लेकर सभी इकाइयों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिले भर के व्यापारियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है और स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार, व्यापारी सुरक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा व्यापारी एकता को लेकर अपने विचार रखेंगे। व्यापारियों का मानना है कि उनके आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारी हितों की आवाज और मजबूत होगी। जय व्यापारी – जय व्यापार मण्डल के नारों के साथ व्यापारी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.